जनजातीय विकास एजेंसियों और परियोजनाओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आज
जनजातीय विकास एजेंसियों और परियोजनाओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आज
जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आज नई दिल्ली में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियों और परियोजनाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी।
यह आयोजन जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत हो रहा है। राष्ट्रपति, बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान के नैनो विज्ञान और इंजीनियरिंग केंद्र में प्रशिक्षण केंद्र का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगी। वे देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 75 अंतरिक्ष प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन करेंगी। सम्मेलन में 26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।