विश्व मौसम विज्ञान संगठन की चेतावनी अगले पांच वर्षों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकता है वैश्विक तापमान

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी दी है कि अगले पाँच वर्षों में वैश्विक तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

संगठन की रिपोर्ट के अनुसार 2026 से 2030 के बीच वैश्विक औसत तापमान 1850-1900 के स्तर से 1.3 से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 86 प्रतिशत संभावना है कि इस अवधि में कम से कम एक वर्ष अब-तक के सबसे गर्म वर्ष 2024 का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार 2026 के अंत तक एल नीनो परिस्थितियाँ बनने की संभावना है, जिससे 2027 में रिकॉर्ड गर्मी का खतरा बढ़ सकता है।

पेरिस समझौते के तहत वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इससे अधिक वृद्धि पर गंभीर जलवायु प्रभाव की चेतावनी दी है।