CM साय का सांसदों-विधायकों, महिला संगठनों को पत्र : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
CM साय का सांसदों-विधायकों, महिला संगठनों को पत्र : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को पत्र लिखा है। उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को संसद में होने वाली चर्चा को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का निर्णायक क्षण बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
सीएम साय ने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को पत्र में लिखा कि 16 अप्रैल को होने वाली चर्चा महिलाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 में यह अधिनियम सर्वसम्मति से पारित हुआ था, जो महिला सशक्तीकरण के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। CM ने सांसदों से आग्रह किया कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले अधिनियम को लागू करने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।